सहारनपुर जनपद के विधानसभा गंगो में उपचुनाव के दौरान आए प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को विश्वकर्मा धीमान कल्याण महासभा जनपद सहारनपुर ने पत्रकार आशीष थीमान एवं आशुतोष थीमान बन्धुओं के हत्यारोपियों को सख्त से सख्त सजा दिये जाने के लिए पैरवी की जाये एवं बीमार पली. माँ एवं दादी को 5-5 लाख रूपये के स्थान पर 25-25 लाख रूपये सहायता हेतु दिया जाये।
उत्तर प्रदेश में लगभग 3 प्रतिशत मतदाता धीमान समाज से है। जिसमें सहारनपुर में
लगभग एक लाख मतदाता है। जो भाजपा का आधारभूत वोट बैंक है। इसे ध्यान में रखते हुए धीमान समाज से मन्त्री मण्डल में एवं भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण पद दिये जायें। आरा मशीन की लाईसेंस प्रक्रिया में (जो धीमान समाज का मूल कार्य है) 75 प्रतिशत कोटा निर्धारित की जाये। भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस 17 सितम्बर अवकाश घोषित किया जाये।
औद्योगिक नगर गाजियाबाद का नाम बदल कर भगवान विश्वकर्मा के नाम पर विश्वकर्मा नगर रखा जाये एवं सरकारी सेवाओं में धीमान समाज के लिए आई.टी.आई. प्रमाण पत्र की अनिवार्यता समाप्त की जाये एवं धीमान समाज की इण्टरमीडिएट पास सभी छात्राओं के लिए 50000/- रूपये की सहायता एवं शादी के समय धीमान समाज की लडकियों के लिए एक लाख रूपये की सहायता स्वीकृत की जाये। इस अवसर पर प्रकाश चन्द धीमान, डा0 कुशलपाल सिंह धीमान, एडवोकेट बोधराम धीमान, दुष्यंत धीमान आदि उपस्थित रहे।
विश्वकर्मा धीमान कल्याण महासभा ने दिया मुख्यमंत्री को ज्ञापन